ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

उपरगामी सेतु निर्माण की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी नेता जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को सम्बोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद को सौंपा। मांग किया किया रेलवे स्टेशन के निकट शुगर मिल समपार सं. 198 बी पर प्रस्तावित उपरगामी सेतु का निर्माण सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि उपरिगामी सेतु न होने के कारण आये दिन जाम एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस सम्बन्ध में लम्बे समय से पत्र व्यवहार के बाद इसे रेलवे ने वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के पिंक बुक में शामिल किया किन्तु न जाने किन कारणों से उसे डिलीट कर दिया गया। उपरिगामी सेतु का बनाया जाना एवं रेलवे एवं आम नागरिकों के हित में अति आवश्यक है।
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को दिये ज्ञापन में चेतावनी दिया गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर लिखित रूप से आश्वासन एवं कार्यावधि न बताया गया तो क्षेत्रीय नागरिक धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में मण्डल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मनोज कुमार यादव के साथ ही अनिल पाण्डेय, रंजीत यादव, राजू चौधरी, गणेश गुप्ता, आशीष, राजकुमार गुप्ता, रमेश, पप्पू, सन्नी, इरशाद, अशोक आदि शामिल रहे।