वक्रासन से यकृत प्लीहा आंते और मेरुदंड होते हैं संतुलित – राम मोहन पाल

पांच दिवसीय नि:शुल्क शिविर का दूसरा दिन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

 विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन सिंह की अध्यक्षता में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के दूसरे दिन प्रातः 5:00 से 7:00 तक संकल्प योग वेलनेस सेंटर, जय शक्ति मैरिज हॉल कंपनी बाग में किया गया ।उक्त जानकारी देते हुए विश्व संवाद परिषद के जिला अध्यक्ष राम मोहन पाल ने बताया कि संकल्प योग वेलनेस सेंटर पर योग ध्यान के साथ-साथ एरोबिक्स जुंबा मार्शल आर्ट कराटे आदि का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।उन्होंने वक्रासन के बारे में बताते हुए कहा कि इससे यकृत , प्लीहा , आंत और मेरुदंड को संतुलित व्यायाम मिलता है इस आसन से मस्तिष्क के अंदर ऐसे हार्मोंस की मात्रा बढ़ती है जो मस्तिष्क को शांत और संतुलित रखता है डायबिटीज , मोटापे,  कमर दर्द,  रीढ की हड्डी के लिए , कब्ज के लिए , पाचन के लिए यह लाभकारी है इसको करते हुए ध्यान देना चाहिए कि पेट दर्द के समय, घुटने में दर्द के समय , कमर में अधिक दर्द होने पर इस आसन को ना करें सरलता से करते हुए इस आसन को 3 से 5 बार करें ।वक्रासन करने के लिए पहले दोनों पैरों को फैला कर बैठे बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और दाहिने घुटने के बगल में रखें पीठ सीधी हो सांस छोड़ते हुए कमर को बांई और मोड़े बाएं हाथ को पीछे टिकाएं और दाहिने हाथ से दाहिने घुटने को पकड़े सांस छोड़ते हुए वापस आएं इस क्रिया को दूसरी तरफ के लिए भी करें ।योग अपनाने का लो संकल्प, स्वस्थ रहने का यही है विकल्प इस संकल्प के साथ इस पांच दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा । योग शिविर में योगाचार्य डॉ शची श्रीवास्तव,डॉ पंकज गौतम, श्रीमती लक्ष्मी अरोड़ा,आशुतोष मल्ल उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन