ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में होगा साइकिल रैली का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल  तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आयोजित साइकिल रैली की कुल दूरी 1256 किमी0 तथा सशस्त्र सीमा बल की रैली की कुल दूरी 2384 किमी0 प्रस्तावित है।
उन्होने बताया कि साइकिल रैली जनपद में आगामी 16 सितम्बर को पहुॅचेगी। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहजनवॉ, गोरखपुर से 46 किमी0 की यात्रा पूरी कर जनपद बस्ती में आयेगी तथा 17 सितम्बर को 50 किमी0 की दूरी पूरी करते हुए आयोध्या को पहुॅचेंगी।
उन्होने बताया कि एसएसबी 95 किमी0 की दूरी पूरी करते हुए 16 सितम्बर को सायं 04.30 से 05.00 बजे पुरैना तिराही चौराहा सॉऊघाट ब्लाक की ओर से जनपद में प्रवेश करेंगी तथा 17 सितम्बर को 06.00 बजे जनपद आयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी। सशस्त्र सीमा बल 1857 में पीपल वृक्ष के नीचे 150 लोगों को फॉसी दिये जाने वाले शहीद स्मारक पर सलामी देंगी तथा स्थान-स्थान पर ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी भी करायेगी।
उन्होने कहा कि जनपद में प्रवेश करने वाली दोनों साइकिल रैली भिन्न-भिन्न मार्ग से प्रवेश करेंगी। बस्ती मुख्यालय में प्रवेश करते समय रैली बडेवन फ्लाईओवर के नीचे से पानी की टंकी, फौवारा तिराहा होते हुए कम्पनीबाग चौराहे से शास्त्री चौक, जिलाधिकारी आवास के रास्ते से भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में पहुॅचेंगी। प्रेक्षागृह से 17 सितम्बर को 06.00 बजे अमहट पुल होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।