ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट मे आने से माॅ समेत तीन मासूमों की मौत, एक घायल

दुबौलिया थाना क्षेत्र के जमुनीजोत गांव की घटना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के जमुनीजोत गांव मे पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट मे आने से माॅ समेत तीन मासूम गम्भीर रूप से झुलस गये। आस्पताल मे तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकी एक का इलाज निजी चिकित्सक के यंहा चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जमुनीजोत गांव निवासी रामपाल की तीस वर्षीय पत्नी मैना देवी रविवार की दोपहर करीब बारह बजे खाना खा कर अपने सात वर्षीय पुत्री चांदनी, पल्लवी पांच वर्ष एंव एक वर्षीय पुत्र प्रेम के साथ कमरे मे आराम करने जा रही थी। कमरे मे पंहुच कर मैना देवी अपने एक वर्षीय बेटे प्रेम को गोद मे लेकर टेबल फैन पंखे का प्लग बोर्ड मे लगा रही थी। अचानक करंट की चपेट मे आ गई। माॅ को तडपता देख दोनो बिटिया चांदनी और पल्लवी माॅ को छुडाने लगी। जिसे चारो करंट की चपेट मे आ कर गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद परिजन इलाज के लिए बहादुरपुर( कलवारी) सीएचसी लेकर गये जहा चिकित्सक ने मैना देवी , चांदनी, एंव बेटे प्रेम को मृत घोषित कर दिया। जबकी पल्लवी का इलाज विशेषरगंज कस्बे मे निजी चिकित्सक के यहा चल रहा है। घटनास्थल पर सीओ कलवारी आलोक प्रसाद वा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।