ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कालानमक की जैविक खेती करने वाले किसानों के फसल का किया निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कालानमक धान की जैविक खेती करने वाले किसानों के फसल का निरीक्षण बोम लाइफ के विशेषज्ञों नें किया. इस मौके जैविक तरीके से किये जा रहे कालानमक धान में जैव उर्वरकों के प्रभाव का आंकलन भी किया गया।

जनपद में सिद्धार्थ एफपीसी से जुड़े किसानों के खेतों का निरीक्षण करने आई विशेषज्ञों की टीम मे अमलान दत्ता, आदर्श सिंह, मनिव्रतो पाल रुधौली ब्लाक के पचारी कला गाँव के प्रगतिशील किसान विजेंद्र बहादुर पाल के खेतों में पहुंचे।  जहाँ उन्होंने बायो फर्टिलाइजर से की जा रही कालानमक धान की फसल की फसल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर किसान विजेंद्र बहादुर पाल नें अपने कालानमक धान की फसल के कल्लो के विकास को भी दिखाया। जो गिनने पर एक पौधे में 59 कल्ले पाए गये जो रासायनिक उर्वरकों की अपेक्षा 3 गुना अधिक पाए गए. इस मौके पर किसान विजेंद्र बहादुर पाल नें बताया की रासायनिक खादों के प्रयोग से महज 20 से 30 कल्ले ही आते हैं जबकि इस बार जैविक उर्वरकों के प्रयोग से 59 कल्ले पाए गये है. इससे यह निश्चित हो गया है की फसल उत्पादन भी अधिक होगा. उन्होंने विशेषज्ञों को बताया की जैविक खाद और जैव उत्पादों के प्रयोग से फसल में किसी बिमारी का प्रकोप भी नहीं है. इसके बाद टीम नें सदर ब्लाक के गौरा गाँव के किसान राम मूर्ति मिश्रा और योगेन्द्र सिंह के खेतों का भी निरीक्षण किया।