ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

राजनैतिक दबाव में जारी डा. वी.के. वर्मा के उत्पीड़न से नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

 

द्वेष भावना से की जा रही ये कार्यवाही किसी भी दशा में उचित नही

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

राजनैतिक दबाव में जारी डा. वी.के. वर्मा के उत्पीड़न से नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपकर बेवजह किये जा रहे उत्पीड़नात्मक कार्यवाही को तत्काल रोके जाने की मांग किया। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि राजनैतिक दबाव में गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल के संस्थापक, प्रख्यात चिकित्सक व समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा के द्वारा स्थापित विभिन्न शिक्षा, चिकित्सा संस्थानों की जांच करवाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

द्वेष भावना से की जा रही ये कार्यवाही किसी भी दशा में उचित नही है। डा. वर्मा हमारे संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और समाज के हर वर्ग के लिये वे अहर्निशं भाव से सेवारत रहते हैं। कोरोना जैसी महामारी के समय एक दिन भी उन्होने मरीज देखना या जिला अस्पताल में सेवायें देना बंद नही किया। ऐसे व्यक्ति को प्रोत्साहित करने की बजाय उसका उत्पीड़न करके उसे हतोत्साहित किया जायेगा तो समाज चुप नही बैठेगा। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने स्थानीय प्रशासन को आगाह किया है कि राजनैतिक दबाव में की जा रही उत्पीडनात्मक कार्यवाही बंद नही की गयी तो व्यापार मंडल इसे बर्दाश्त नही करेगा और जरूरत पड़ी तो आन्दोलन का रूप अख्तियार करते हुये व्यापारी समाज निर्णायक संघर्ष छेड़ने को विवश होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल, धर्मेन्द्र चौरसिया, सूर्यकुमार शुक्ल, शम्भूनाथ आदि मौजूद रहे।