ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पंचायत ने तुगलकी फरमान पर दलित नाबालिग प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख पोत,चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया

गौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व मे मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 5 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

हद हो ग्ई। आज के शिक्षित एवं आधुनिक समाज मे गावों मे दिल दहला देने वाला पंचायती फरमान अपने आप मे एक बडा सवाल सवाल खडा कर रहा है। जहां एक दलित प्रेमी जोडे को मुंह मे कालिख पोत कर चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांवों मे घुमाया जाता है। इस घटना से भारतीय कानून तो शर्मसार तो हो ही रहा है वहीं जागरूक एवं शिक्षित समाज के सोच पर भी सवाल खडा हो रहा है। ऐसी ही एक घटना जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया, दलित नाबालिग प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाने की सजा सुनाई गई। हलांकि गौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व मे मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, 5 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पंचायत के फरमान के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया, किसी गांव वाले ने भी इस का विरोध नही किया।

मामला गौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर नाबालिग प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, इस के बाद इनको गांव की पंचायत में मुजरिम की तरह पेश किया गया। पंचायत के सदस्य बाकायदा जज बन कर कुर्सी पर बैठ गए, प्रेमी युगल को किसी मुलजिम की तरह जमीन पर बैठा दिया गया, इस के बाद गांव वाले भी दर्शक बन कर खड़े हो गये। इस के बाद पंचायत के सदस्यों ने इन को सजा सुनाई, प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा के तौर पर चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाने का पंचायत ने फरमान जारी किया। पंचायत के फरमान का गांव वालों ने विरोध तक नही किया और नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया, फिलहाल पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, 5 लोगों पुलिस ने अरेस्ट किया है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।