पोषण समिति की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

आई0सी0डी0एस0 विभाग (पोषण समिति) की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा जनपद में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। श्री गर्ग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कोे निर्देश दिया कि जो नये आंगनबाड़ी केन्द्र बनकर तैयार हो गये है गठित टीम द्वारा जांच कराकर हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर उसकी सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने जिला कार्यक्रम अघिकारी सुभांगी कुलकर्णी को 0-03, तथा 03-06 वर्ष के बच्चों व धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार का समय से वितरण कराने तथा समय-समय पर बच्चों का वजन कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि पोषाहार वितरण मे मिल रही शिकायतों को चेक करके उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। ड्राई राशन वितरण की फीडिंग कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने पोषण वाटिका बनवाने हेतु निर्देश दिया। इसके साथ ही बकाया विद्युत बिल का भुगतान कराने का निर्देश दिया। अतिकुपोषित बच्चो को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभांगी कुलकर्णी तथा समस्त सी0डी0पी0ओ0 उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन