ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

खेमयू की बैठक में उठे मुद्दे, संघर्ष का निर्णय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उ.प्र. खेत मजदूर यूनियन की बैठक शनिवार को संयुक्त मंत्री का. नरसिंह भारद्वाज अध्यक्षता में कलेक्टेªट परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बढती मंहगाई, मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम दिये जाने, काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, भूमिहीनों को पट्टे पर भूमि देने, बढे हुये डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस मूल्य वृद्धि वापस लिये जाने आदि के मुद्दों पर विचार किया गया। इन सवालों को लेकर गांव- गांव जन सम्पर्क अभियान चलाने एवं धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये खेमयू के जिला मंत्री का. वीरेन्द्र प्रताप मिश्र ने कहा कि सरकार ने बहुत कम लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा  नियम के तहत राशन कार्ड  दिया है, पात्रों की संख्या बढाया जाय। गरीबों की मुश्किलें लगातार बढती जा रही है, मंहगाई ने गरीबों की मुश्किलें बढा दी है। तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग करते हुये उन्होने अधिकारों के लिये संघर्ष करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से का. सुखराम, बाबूलाल, मुन्नी देवी, जग्गू प्रसाद, राम प्रकाश, उदयराज यादव आदि शामिल रहे।