ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भद्रेश्वरनाथ मार्ग सहित तीन सड़को के निर्माण हेतु 10 करोड़ की राशि स्वीकृत

सड़कों के बन जाने से और तेज होगी विकास की रफ्तार- दयाराम चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सदर विधायक दयाराम चौधरी का प्रयास रंग लाया और  पाण्डेय बाजार होते हुये बरदहिया चौराहा चौड़ीकरण, सुदृढीकरण कार्य, डारीडीहा से बाबा भद्रेश्वरनाथ तीर्थ स्थल चौड़ीकरण, सुदृढीकरण कार्य तथा एन.एच. 28 पर चैनपुरवा ओवर व्रिज से पाण्डेय बाजार मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढीकरण कार्य को स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने हेतु धनराशि जारी कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुये विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि तीनों सड़कोें के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। तीनांेें महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कराये जाने हेतु शासन और विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा था, इन सड़कों के निर्माण हेतु विभागीय स्तर पर धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। बताया कि अति शीघ्र सड़कों का निर्माण शुरू हो जायेगा। क्षेत्र के नागरिक लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, स्वीकृत तीनों सड़कों बहुत महत्वपूर्ण है और इनके बन जाने से लोगों को आवागमन में विशेष सुविधा होगी। भद्रेश्वरनाथ में प्रति वर्ष तेरस और श्रावण मास तथा शिवरात्रि एवं कावर पर्व पर लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। सकरी सड़क होने  के नाते आवागमन में काफी असुविधा होती थी, सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा होगी।
विधायक दयाराम चौधरी के मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के विशेष प्रयास से यह जनहित का बड़ा कार्य संभव हो सका।