ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गोरखपुर में आयोजित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है। भाजपा ने जनता से साल 2017 का चुनाव जीतने के लिये जो वादा किया था उसे पूरा नही किया। 2022 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होना तय है।

यह बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आरटीआई विंग के प्रदेश महासचिव एवं प्रतिज्ञा रैली के प्रभारी पर्यवेक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कही। वे गोरखपुर में आयोजित प्रतिज्ञा रैली से वापस आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कांग्रेस वादे नही प्रतिज्ञा कर रही है, जनता को इसका साक्षी बनाया जा रहा है, जिससे सरकार बनने पर वह हर प्रतिज्ञा का जवाब ले सके। कांग्रेस नेता ने कहा महिलाओं को राजनीति और सरकारी नौकरियों में सम्मानित हिस्सेदारी मिलेगी तभी देश से भ्रष्टाचार कम होगा और भारतीय परंपरायें जीवित रहेंगी। कांग्रेस नेतृत्व ने 40 फीसदी आरक्षण की घोषणा कर इसकी शुरूआत कर दिया है। सरकार बनने पर सरकारी नौकरयों में 40 फीसदी महिलाओं को स्थान दिये जाने पर सही मायने में महिला सशक्त होगी।

महिलायें स्वतंत्र होकर फैसले लेगी और सिर उठाकर समाज में चल सकेगी। कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा छात्राओं को स्मार्टफोन, स्कूटी, वृद्धा विधवा महिलाओं को 1000 माहवार पेंशन, महिलाओं को साल में 3 मुफ्त भरा हुआ गैस सिलेण्डर, आशा बहुओं और आंगनवाड़ी को 10 हजार मानदेय, मुफ्त बस यात्रा और यूपी के हर जिले में दक्षता विद्यालयों के खुलने से महिलायें पुरूषों के बराबर समाज में सम्मान पायेंगी और खुद अपनी सुरक्षा करने में सक्षम होंगीं। कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव, आरटीआई विंग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने आम जनमानस से आग्रह किया कि जुमलों का चक्कर छोड़ कांग्रेस की प्रतिज्ञा से खुद को जोड़ें और सत्ता के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन को तैयार रहे।