ग्राम पंचायत ऐचनी विकास योजनाओं से कोसों दूर, जनप्रतिनिधि भी हुए उदासीन

– मूल भूत सुविधाओं से आज भी वंचित है सिद्वार्थनगर जिले का ऐचनी ग्राम पंचायत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रदेश के योगी सरकार मे अभी ऐसे असंख्य गांव हैं जहां विकास की किरणें अभी तक नही पहुंच पायी है। ऐसे गावों मे मूलभूत सुविधाऐं आज भी नदारद है और आम जनता ऐसे अव्यवस्थाओं का शिकार होने पर मजबूर है।

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी विकास को लेकर उदासीन है। मामला ग्राम पंचायत ऐचनी पोस्ट बनौली जिला सिद्धार्थनगर के विधायक स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह एवम सांसद जगदंबिका पाल के संसदीय क्षेत्र का है।बरसो से बदहाल सङक इस समय नाले मे बदल चुकी है।सङक पर नाली का गंदा पानी निरंतर बहता रहता है और लोग उसी गंदे पानी से होकर आने जाने को मजबूर है।क्योंकि यह सङक गाँव की मुख्य मार्ग है जो गाँव के बीचोंबीच से होकर गुजरती है।चाहे किसी को मंदिर जाना हो या खेत, किसी की शादी हो या बारात,चाहे गाँव मे कोई धार्मिक अनुष्ठान हेतू कोई जुलूस निकलना हो या बच्चो को पढने के लिए स्कूल जाना हो। सभी उस गंदे पानी से घुसकर ही पार करते है, यह सङक गाँव को बांसी धानी मुख्यमार्ग को भी जोड़ती है।जबकि अक्सर कोई साइकिल या मोटरसाइकिल से फिसल कर उस गंदे पानी मे गिरता है ।गिरने के बाद यहा के जनप्रतिनिधि को तुरंत याद करके रोता है।इसी नाले का रूप ले चुकी सङक पर एक कुआं भी है जिसमे कोई जगत नही है जिसमे अक्सर कभी कोई बछङा,कभी सियार,कभी कोई कुत्ता अक्सर गिरता है।अभी कुछ ही दिन पहले एक बुजुर्ग महिला भी गिर गई लेकिन अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि नही जागा।शायद किसी बङी अनहोनी का इंतजार हो उसके बाद जागेंगे। 

पूर्व के किसी भी प्रधान ने भी पहल नही की और वर्तमान प्रधान को अभी बजट नही मिला।गाँव की जनता अपने गाँव के इस मुख्य मार्ग के निर्माण की आस लिए उसी पर चलने को मजबूर है।

 

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन