अधिकारियों को आईजीआरएस के मामलों को स्वयं देखने तथा समय से निस्तारण करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने आईसीडीएस एवं तहसील तथा नगर पालिका एंव नगर पंचायत के अधिकारियों को आईजीआरएस के मामलों को स्वयं देखने तथा समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायते वापस की जा रही है। यह स्थिति ठीक नही है।
उन्होने कहा कि विभिन्न तहसील दिवसों में प्राप्त 299 शिकायतें निस्तारण की गुणवत्ता ठीक न होने तथा शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने के कारण उच्च स्तर से वापस की गयी है। ऐसा प्रतीत होता है कि रिपोर्ट को अधिकारियों द्वारा नही देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि किसी प्रकार की मांग संबंधी, न्यायालय में विचाराधीन मामलों को रिपोर्ट लगाते समय इसका उल्लेख किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि डिफाल्टर की श्रेणी में जाने वाली शिकायते तीन दिन पहले ही पोर्टल पर दिखाई देने लगती है। अधिकारी यदि इसका अनुश्रवण करेंगे तो कोई शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में नही जायेंगी।
बैठक में ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ द्विवेदी ने अधिकारियों एवं उनके साथ आये कम्प्यूटर आपरेटर को गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसमें एडीएम अभय कुमार मिश्रा, सीआरओ नीता यादव, एसडीएम जीके झॉ, अपर उप जिलाधिकारी सूरज, तहसीलदार प्रमोद कुमार, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध, अन्य सीडीपीओ तथा उनके साथ कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन