ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

समान वेतन, अधिकारों की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भेजा 7 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गुरूवार को उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार के संयोजन में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसके पूर्व राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में संघ की बैठक हुई और यहां से संघ के पदाधिकारी, सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
मुख्यमंत्री को भेजे 7 सूत्रीय ज्ञापन में 1 लाख एन.एच.एम. संविदा कर्मचारियों एवं लगभग 2 लाख आशा बहुओं को समान कार्य के लिये समान वेतन और अधिकार की मांग किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य राज्यों की भांति संविदा कर्मियों का स्थायीकरण करने के साथ ही संविदा के सापेक्ष जो पद स्वास्थ्य विभाग में अभी तक सृजित नहीं है उनका सृजन किया जाय। डा. अजय कुमार ने ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि यदि 7 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र विचार न किया गया तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर  संविदाकर्मी आन्दोलन को बाध्य होंगे।
उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के संरक्षक चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने कहा कि संविदाकर्मियों का स्थायीकरण होना ही चाहिये, उन्हें समान कार्य के लिये समान वेतन और अवसर दिये जांय। चेतावनी दिया कि यदि सरकार न चेती तो स्थितियां विकट होती जायंेंगी। संविदा कर्मियों की जायज मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से डा. उमेश कुमार, मालती पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, संजना पटेल, महेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन सिंह, योगेश शुक्ल, उमेश सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में नर्स, एएनएम, सीएचओ, बीपीएम आदि संविदा स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।