बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बिटामिन ए

−   22 दिसम्बर से 2.25 लाख बच्चों को दी जाएगी बिटामिन ए की खुराक

−   नौ माह से  पांच साल तक के बच्चों को पोषण के लिए दी जाएगी बिटामिन ए

बस्ती न्यूज,संतकबीरनगर।उ0प्र0।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है। यह बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। यह बच्चों के लिए कोविड – 19 से बचाव के लिए भी लाभकारी है। आगामी 22 दिसम्बर से जिले में बिटामिन ए सम्पूरण कायर्क्रम चलाया जाएगा । इसके तहतनौ माह से पांच वर्ष तक के 2.25 लाख बच्चों को आच्छादित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि जून व दिसम्बर माह में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत बच्चों को बिटामिन ए की खुराक दी जाती है। सीएनएनएस ( 2016 −18) की रिपोर्ट के अनुसार एक  से चार वर्ष के 16.9 प्रतिशत बच्चे विटामिन ए की कमी से ग्रसित हैं। इसलिए हर बच्चे को विटामिन ए की कुल नौ खुराक दिए जाने का प्रावधान है। यह खुराक वीएचएनडी सत्र के दौरान दी जाएगी। कोविड को देखते हुए इस विटामिन ए देने के दौरान आशा कार्यकर्ता को इस बात का ध्यान देना होगा कि सत्र पर एक समय में 10 से अधिक बच्चे एकत्र न हों। बच्चों को डिस्पोजल चम्मच के जरिए ही विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। किसी को भी बुखार या खांसी तथा सांस लेने में तकलीफ हो तो वह सत्र पर न आए। वहीं हर ब्लाक में 20 सत्रों का चिकित्साधिकारियों के द्वारा अनुश्रवण भी किया जाएगा।

 एनीमिया से बचाव के लिए दिया जाएगा आर्इएफए सीरप

हर सत्र में बच्चों को विटामिन ए के साथ ही आर्इ एफ ए सीरप भी दिया जाएगा। यह आर्इ एफ ए सीरप छह माह से लेकर 5 साल तक के बच्चों को दिया जाएगा। इस सीरप से बच्चों के अन्दर खून की कमी नहीं होती है। इससे बच्चों को एनीमिया नहीं होता है।

यह होगी विटामिन ए की डोज

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के नौ माह से पांच साल तक के बच्‍चों को दी जाएगी। नौ माह से पांच साल तक के कुल 2.25 लाख बच्‍चे जनपद में हैं। इनमें से  नौ माह से 12 माह तक के 13 हजार बच्‍चे हैं, इन्‍हें आधा चम्‍मच अर्थात एक मिली लीटर घोल दिया जाएगा। जबकि एक  से दो वर्ष के कुल 54 हजार बच्‍चे हैं, जिन्‍हें दो एमएल अर्थात एक चम्‍मच बिटामिन का घोल दिया जाएगा। वहीं दो वर्ष से पांच  वर्ष तक के कुल 1.5 लाख बच्‍चे हैं, जिन्‍हें एक पूरा चम्‍मच अर्थात 2 एमएल का घोल दिया जाएगा। कुल 2070 सत्र चलाए जाएंगे।

विटामिन ए से होता है यह लाभ

बाल रो‍ग विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. राय ने बताया कि विटामिन ए से बच्‍चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है, रतौंधी रोग से बचाव होता है, कुपोषण से बचाव होता है। मानसिक दिव्यांगता में कमी आती है। एक साल में दो बार विटामिन ए की खुराक लेने से सभी कारणों से होने वाली मृत्‍यु में 23 प्रतिशत कमी, खसरे के कारण होने वाली मृत्‍यु में 50 प्रतिशत कमी तथा अतिसार रोग के कारण होने वाली मृत्‍यु में 33 प्रतिशत की कमी आती है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर