Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से जरूरतमंदों को बांटा गया कम्बल

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: कड़ाके की ठंड को देखते हुये रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से जरूरतमंदों को कम्बल बांटा गया। क्लब के पदाधिकारी देर रात रेलवे स्टेशन पहुचे और यहां परिसर में ठंड से कांप रहे लोगों को कम्बल ओढ़ाया। क्लब के जिलाध्यक्ष रो. मयंक श्रीवास्तव एवं सचिव डा. एसके त्रिपाठी ने कहा कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोग अपना बचाव नही कर पा रहे हैं। ऐसे में रोटरी क्लब मानवता की सेवा को उच्च प्राथमिकता देते हुये पूर्व की भांति इस सत्र में भी जरूरतमंदों को सहायता पहुंचा रहा है।

मौजूदा सत्र के प्रथम चरण की शुरूआत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रानी तलाशिकुंवरि जिला महिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को कम्बल बांटकर किया था। रोटरी के पूर्व अध्यक्ष डा. अयवनी कुमार सिंह ने कहा कि हृदयाघात और अन्य गंभीर बीमारी ठंड में ही ज्यादा असर दिखाती है, ऐसे में गरम कपड़े लोगों का बचाव कर सकते हैं। रोटरी इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डा. सुषमा सिन्हा ने रोटरी के प्रयासों को सराहा, कहा कि भीषण ठंड में सरकारी इंतजाम पर्याप्त नही होते। ऐसे में रोटरी के प्रयास लोगों के लिये वरदान साबित हो रहे हैं। कम्बल बांटते समय पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गाडिया, कमल गाडिया, सतीश सिंघल, आशीष श्रीवास्तव अवितेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा, रमा शर्मा, डा. तैयब अंसारी, आदि का योगदान रहा।