Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नेता नहीं जनसेवक बनकर सेवा करना चाहता हूं-बसन्त चौधरी

बेरोजगारी रूधौली क्षेत्र का सबसे बड़ा संकट

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: रूधौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी  बसन्त चौधरी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों का पालन करते हुये गांव- गांव सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। अनेक गांवों में उत्साहित लोगोें ने जब फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तो बसन्त चौधरी ने जनता जर्नादन के गले में फूलों की माला डालते हुये कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सर्व शक्तिमान है। विधानसभा क्षेत्र के भिरिया, कोठिला, पचमोहनी, महुआर, गोठवा, विशुनपुरवा, परसा दमया, रूधौली, हनुमानगंज आदि गांवों में बसन्त चौधरी ने कहा कि जब तक क्षेत्र से अच्छे लोग नहीं चुने जायेंगे समग्र विकास संभव नहीं है।
लोगों से संवाद बनाते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा के साथ ही उनके पास क्षेत्र के विकास हेतु स्पष्ट दृष्टिकोण है। यहां संसाधनों की कमी नहीं है साहस से फैसला लेने वालों की कमी है। उन्होने कहा कि जब इस क्षेत्र का नौजवान मां बाप के सपने पूरे करने, बहन के विवाह, बेटे की पढाई सहित अनेक जरूरतों को पूरा करने के लिये दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, दुबई आदि जाता है तो उनके मन में टीस होती है। कहा कि वे स्वयं इस मजबूरी से गुजर चुके हैं। अब उनकी इच्छा है कि रूधौली क्षेत्र में हर जरूरत मंद घर को औद्योगिक रोजगार से जोड़ा जाय। जब वे आत्मनिर्भर हो जायेंगे, घर की बेरोजगारी दूर होगी तो जिन्दगी खुशहाल होगी। इसी बड़े लक्ष्य को लेकर पचमोहनी के मधवापुर में एक लाख लीटर डेयरी का शिलान्यास कर दिया गया है। कहा कि जब गारमेन्ट उद्योग विकसित होगा तो हर घर की बहू बेटी घरोें में बैठकर प्रतिदिन हजारोें रूपया कमायेंगी और यहां के उत्पाद विदेशोें तक पहुंचेंगे।
लोगों से बातचीत में बसन्त चौधरी ने कहा कि उनके पास झूठे वायदे करने और दिखावा जैसा कुछ नहीं है। वे अपनी माटी से जुड़कर क्षेत्र का समग्र विकास करना चाहते हैं। कहा कि उनका मकसद नेता बनना नहीं बल्कि जन सेवक बनकर लोगों की सेवा करना है। लोग जाति, पांति से ऊपर उठकर सेवा का अवसर दें जिससे अवसरवादी राजनीति का खात्मा हो सके।
सम्पर्क के दौरान बसन्त चौधरी के साथ विनोद पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, विश्राम, उदयराज, राजू, शैलेष पाण्डेय, लवकुश, राम उजागिर यादव, निशा, चन्द्र प्रकाश चौधरी, अनिल चौधरी, तौफीक अहमद, भोला चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।