Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिक्षकों ने उठाया पुरानी पेंशन नीति का मुद्दा, वैभव संगठन मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक कलेक्टेªट स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं के निराकरण पर विचार करने के साथ ही डीए, बोनस, शिक्षकों के बकाया वेतन पर विचार किया गया। इसी कड़ी में संघ का विस्तार करते हुये बैभव मिश्र को संगठन मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया और अशद जमाल, गोपाल दूबे और अजीत वर्मा को जनपदीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
बैठक में संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि पिछले 16 वर्षो से शिक्षक पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग कर रहे हैं किन्तु राजनीतिक दल इस पर चुप है। कहा कि समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। अन्य राजनीतिक दलों को भी इस प्रकार का कदम उठाना चाहिये।
जनपदीय मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि पेेंशन शिक्षकों के बुढापे की लाठी है। यदि सांसद, विधायक एक बार चुने जाने पर जीवन भर पेंशन के हकदार है तो शिक्षक, कर्मचारी क्योें नहीं। कहा कि सभी दलों को मिलकर इस न्यायोचित मांग को पूरा करने की दिशा में आगे आना चाहिये।
बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार तिवारी, डा. प्रमोद सिंह, प्रताप नरायन, अशोक यादव, दौलतराम, सन्तोष मिश्र, राकेश सिंह, मो. मुस्तकीम, नीरज सिंह, वीरेन्द्र शुक्ल, दिलीप दूबे, चन्द्र प्रकाश पाल, अमित सिंह, अनिल पाठक, शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी, दुर्गेश यादव, अविनाश दूबे, प्रवीण श्रीवास्तव, शिवरतन, सनद पटेल आदि शामिल रहे।