Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रायबरेली: शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक दस की मौत

आबकारी इंस्पेक्टर और सिपाही निलंबित 

कबीर बस्ती न्यूज:

रायबरेली: जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक चलता रहा। पहले चार लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अब ये संख्या दस पहुंच चुकी हैं। हालांकि, पुलिस जहरीली शराब से सिर्फ छह मौतें होने की ही पुष्टि कर रही है। बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब आइजी लक्ष्मी सिंह भी मामले की जांच करने पहुंची और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। वहीं, जिले के आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार और सिपाही धीरेंद्र श्रीवास्तव निलम्बित कर दिए गए हैं। इस मामले में यह अब तक की पहली कार्रवाई है। इसके साथ ही कमिश्नर लखनऊ मंडल रंजन कुमार ने भी मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूरा मामला महराजगंज के पहाड़पुर देसी शराब के ठेके से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी गांव की सुखरानी के घर सोमवार को बेटी का बरहंव कार्यक्रम था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की थी और देसी शराब पी थी। बुधवार की सुबह इसी शराब के सेवन से पहाड़पुर गांव के सरोज की गांव में ही मौत हो गई। सुखरानी और राम सुमेर की महराजगंज सीएचसी और बंशी की जिला अस्पताल में सांसें थम गईं थीं। मौतों का ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और सुखरानी के रिश्तेदार बहादुर नगर निवासी कल्लू और लोधवामऊ के बचई की उनके घरों में ही मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है।