Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बेटे को थाने में बैठाने पर नाराज हुए भाजपा नेता ने कोतवाल को धमकाया

कबीर बस्ती न्यूजः

औरैया: बेटे को थाने में बैठाने पर भाजपा नेता अपना आपा खो बैठे। उन्होंने सीओ के सामने कोतवाल को धमकी के साथ अभद्रता की। मामला रंगदारी मांगने का था। जिसके बाद ये पूरा विवाद हुआ। विवाद जातिय संघर्ष में बदलने लगा है। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में पांच नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिन पर मुकदमा हुआ वो सभी ठाकुर बिरादरी के हैं। मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष दीपू सिंह के बेटे जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह ने सभी को छोड़ने की सिफारिश की। जिसपर कोतवाल ने उसे भी थाने में बिठा लिया। इसके बाद दीपू सिंह समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल सन्तोष अवस्थी पर जातिगत काम करने का आरोप लगाकर जमकर अभद्रता की। कोतवाल और पुलिस बैकफुट पर बनी रही। कोतवाली में घण्टो ये हाई वोल्टेज ड्रामा चला। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया।