सभी लोग यह संकल्प ले कि ‘‘हम करेंगे पहले मतदान, फिर करेंगे जलपान, बैठक लिया संकल्प

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: मतदाता जागरूकता एवं मतदान में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक निर्वाचन डा. राजेश कुमार प्रतापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुयी। जिला उद्योग एवं व्यापार मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि आगामी छठे चरण में विधानसभा के लिए 03 मार्च को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। सभी लोग यह संकल्प ले कि ‘‘हम करेंगे पहले मतदान, फिर जलपान।
उन्होने कहा कि 01 नवम्बर 2021 मतदाता पुनरीक्षण तिथि से जागरूकता का यह कार्यक्रम संचालित है। अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी लोगों ने शपथ भी लिया है। हम स्वयं के साथ-साथ पास-पड़ोस के लोगों को भी निर्भिक होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
उन्होने कहा कि डाकमत पत्र के लिए फार्म-12 कार्मिको में वितरित किया गया है। सभी लोग फार्म-12 परिपूर्ण कर प्रभारी अधिकारी/परियोजना निदेशक कमलेश सोनी के कार्यालय में सीधे जमा कर सकते है। बैठक में जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, स्वीप आईकान डा. श्रेया, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, रामदुलार, उदय प्रकाश पासवान, सावित्री देवी, सीमा वर्मा, चेम्बर्स आफ कामर्स के अशोक सिंह, एच.सी. शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, अजय कुुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी, डा. अनिल सिंह, डा. अश्वनी शुक्ला, डा. एस.बी. सिंह, सरिता देवी, अभिषेक चन्द्र, अनुराग तिवारी, अभिषेक सिंह उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर