Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गाजीपुर: पुलिस के हत्थे चढे 4 शातिर लुटेरे, लूट की स्विप्ट डिजायर कार व मोबाइल बरामद

कबीर बस्ती न्यूजः

गाजीपुर: थाना सैदपुर पुलिस ने कुख्यात 04 लूटेरों को गिरफ्तार करते हुए लूट की स्विप्ट डिजायर कार व मोबाइल बरामद किया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अभियुक्तों, अपराधियों की गिरफ्तारी की कवायद के बीच कुछ दिन पूर्व कार लूट की घटना का खुलासा किया है। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि घटना मे संलिप्त जुगेश कुमार, राहुल यादव, अरमान और अजय कुमार को भीतरी रोड अन्डरपास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी कार, 1 मोबाइल बरामद की गई है। गिरफ्तार राहुल यादव के पास से एक नाजायज तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अरमान सैदपुर का रहने वाला है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसने वाराणसी कैंट स्टेशन से एक ओला स्विफ्ट डिजायर कार ऑफलाइन बुक की। उसने ड्राइवर ज्ञानेंद्र पांडेय जो कि वाराणसी के बड़ागांव का रहने वाला है, उससे कहा था कि उसके बहन की डिलीवरी होनी है। उन्होंने वाराणसी-गाजीपुर बार्डर पर कहीं जाने की बात कही थी। अमरान के साथ तीन और लोग कार में सवार हो गये। जब ये लोग सैदपुर के पास पहुंचे तो इन्होंने ड्राइवर को तमंचा सटा दिया और उसे मारने की कोशिश की।

लूट का सामान बरामद

इस पर ड्राइवर किसी तरह से वहां से भाग निकला। इसके बाद ये लोग कार को लूटकर वहां से भाग गये। चुनाव का समय चल रहा है और ऐसे में लूट की घटना से पुलिस भी सक्रिय हुई और अपनी पूरी ताकत आरोपियों की गिरफ्तारी में झोंक दी। सैदपुर थाना क्षेत्र के भीतरी अंडरपास के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट की डिजायर कार और तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।