टीबी से ग्रसित व्यक्तियों की खांसी एवं आवाज की रिकार्डिंग से की जा सकेगी पहचान

जिले में विभिन्न श्रेणी के 66 मरीजों पर किया गया सर्वे 

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिले में खांसी एवं आवाज की रिकार्डिंग से टीबी से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान की जा सकेगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत सर्वे कराया जा रहा है। जिले में विभिन्न श्रेणी के 66 मरीजों पर सर्वे किया गया है। एप के माध्यम से किए गए सर्वे की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा रही है। यह सर्वे कामयाब रहा तो टीबी के मरीजों की पहचान कम समय में की जा सकेगी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश कुमार ने बताया कि संभावित मरीज की पहचान के लिए यह एक प्रकार का टीबी स्क्रीनिंग सर्वे है। सभी एसटीएस/एसटीएलएस के मोबाइल में फील्डी एप डाउनलोड कराया गया है। एप पर किसी मरीज से संबंधित 30 सवालों के जवाब सबसे पहले फीड किए जाते हैं।

इसमें बुखार, खांसी, वजन से संबंधित सवाल शामिल हैं। इसके बाद मरीज की आवाज रिकार्ड की जाती है। मरीज की खांसी की तीन बार आवाज के साथ ही विशेष उच्चारण की आवाज भी रिकार्ड की जाती है। मरीज से अ, आ, ई व ऊ के उच्चारण को कहा जाता है। प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इसे सब्मिट किया जाता है। इसके लिए कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिस मरीज का साउंड सैम्पल लिया जा रहा है। उसको नि:क्षय पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। सारी प्रक्रिया से पूर्व मरीज की सहमति लेना जरूरी है। पूरी प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। टीबी मरीज,उसके संपर्क में रहने वालों के लिए गए हैं। सैंपल जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कुल 66 लोगों का सैम्पल लिया गया है। इसमें टीबी के 23, टीबी मरीज के संपर्क वाले 14 तथा शेष नॉन टीबी मरीज शामिल हैं। वर्ष 2025 तक देश से टीबी के खात्मे के लिए शुरू किए गए टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यह सर्वे कराया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर