Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिक्षकों ने वसन्त पंचमी पर मनाया कर्तव्य बोध दिवस

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । वसन्त पंचमी के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  के मूडघाट स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के संयोजन में  सरस्वती पूजन के साथ ही ‘कर्तव्य बोध’ दिवस मनाया गया।
डॉ. अरविन्द ने कहा कि हमें उच्चतम आदर्श जीवन का लक्ष्य रखना चाहिये। ज्ञान की देवी मां सरस्वती सृजन की देवी हैं, उनसे हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिये। महासंघ महामंत्री अटल बिहारी गौड़ ने कहा कि कर्तव्य बोध के लिये हमें स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये जिससे समूचे विश्व में भारत के ज्ञान का विस्तार किया। कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने व्यक्ति के अधिकार और कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंगद पाण्डेय, राजकुमार प्रजापति, अमरेन्द्र चौधरी, जर्नादन शुक्ल, विजय गिरी, अमित वर्मा, धर्मेन्द्र उपाध्याय, हरि प्रकाश यादव, रामकेवल,  राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।