प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छा गया बचपन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  हर्रैया विकासखंड केे कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवरादास में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्ती राम सुयश वर्मा ने कहा इस तरह के आयोजन परिषदीय विद्यालयों में होने चाहिए इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है और बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है खण्ड शिक्षा अधिकारी हरैया बड़काऊ वर्मा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति लोगों की सोच बदल चुकी है बच्चों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है इस तरह के कार्यक्रम बेहतर पठन-पाठन के माहौल में बहुत ही सहायक हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप करके प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव शरण वर्मा शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शुक्ल, एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, रवीश कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान सुग्रीव वर्मा  द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर व बैज लगाकर स्वागत किया गया बच्चों द्वारा तरह-तरह के नाटक एवं गीत के माध्यम से समाज एवं देश से संबंधित तमाम मुद्दों पर मंच  से प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रमुख रुप से बच्चों का पिरामिड, अनेकता में एकता, भगवान शंकर से संबंधित गीत, छोटा बच्चा जान के मुझको आदि गीत प्रस्तुत किए गए। आंचल, शिवानी, जया मौर्या,  संध्या, रिया,प्रीती, सृष्टि, रानी रुपाली,संजना,कामिनी, पूजा, रीना, जयप्रकाश, विकास, चन्दन, विपिन, अंश, प्रिन्स आदि की भूमिकाओं को सराहा गया।

उपस्थित लोगों ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों डॉ वंदना सिंह, संजय कुमार, भागीरथी यादव, अनंतराम गौतम, अनिल दूबे, सीता कुमारी,अनीता वर्मा का योगदान अहम रहा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव शरण वर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया और अगले शैक्षिक सत्र की अपनी योजनाओं को मंच के माध्यम से सभी को बताया । कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश कुमार सिंह ने किया। विद्यासागर वर्मा, सहदेव प्रसाद, काशीराम वर्मा, अमर चंद्र वर्मा, हरि सिंह, राम जी वर्मा सहित बड़ी संख्या में अध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर