Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

घर बैठे आधार कार्ड से जुड़ी तकनीकी व अन्य समस्याओं का निदान कराएगी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: आधार कार्ड से जुड़ी तकनीकी व अन्य समस्याओं का निदान इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) घर बैठे कराएगी। उक्त जानकारी बैंक मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी ने दी है। उन्होने बताया कि बैंक की टीमें घर-घर जाकर यह काम करेंगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के डाकिया को जिम्मेदारी दी गयी है। यह अभियान पहली मार्च से शुरू हो गया है तथा 31 मार्च तक चलेंगा।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र व राज्य सरकारों की तमाम योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए मोबाइल फोन नम्बर का आधार लिंक होना अनिवार्य किया गया है। कई लोगों के मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी आधार नम्बर से लिंक नही है। आईपीपीबी इसके लिए अपने डाकिया (पोस्टमैन) को घर-घर भेजकर लिंक कराएगा। इसके लिए निर्धारित आंशिक शुल्क देना होंगा। अपने आधार नम्बर और मोबाइल के साथ नजदीकी डाकघर या डाकिए से सम्पर्क करके इस योजना/सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
उन्होने बताया कि इस योजना में आईपीपीबी 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नए आधार कार्ड भी बनाएगी। आधार में नम्बर अपडेट करने का विशेष अभियान डाकघर बैंक ने चालू कर दिया है। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा स्थानों पर ही उपलब्ध है। आधार कार्ड में मोबाइल का लिंक तमाम योजनाओं में फायदेमन्द है। कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्यार्थियों को स्कालरशिप, आयकर की ई फाइलिंग, ई-श्रम कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता आदि अपडेट करने का कार्य आदि शामिल है।