विधान परिषद चुनाव लड़ेगा  क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ, धंनजय त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । विधान परिषद चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार को धंनजय त्रिपाठी ने पर्चा खरीदा। वे क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगे।
कहा कि क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ निरन्तर लोकतंत्र की मजबूती और अधिकार दिलाने के लिये संघर्षरत है। पर्चा खरीदने के बाद वे बस्ती सदर व्लाक पहुंचे जहां अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने उनका हौसला बढाया। कहा कि उनका प्रयास होगा कि  सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्य, जन प्रतिनिधियों तक अपनी आवाज को पहुंचाये और लोगों को प्रेरित करेें कि वे अपने बीच के प्रत्याशियों को अवसर दें और खरीद फरोख्त करने वाले उम्मीदवारों को नकार देें। बस्ती सदर व्लाक पर मुख्य रूप से स्वाभिमान संघ के जिलाध्यक्ष सागर रैना, राकेश शर्मा, अभिषेक  मिश्रा, धु्रव चन्द, मनीष चौधरी, उमेश यादव, अनिल, दिनेश, सन्तोष, अमरनाथ, अमरेन्द्र यादव, प्रदीप, सम्राट आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर