मथुरा: रिफाइनरी विधुत विभाग में सीनियर मेनेजर ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, जांच मे जुटी जीआरपी

कबीर बस्ती न्यूजः

मथुरा : रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर 39 वर्षीय युवक बुधवार की शाम को ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी पहचान विक्रम गुल्ला पल्ली निवासी रिफाइनरी नगर के रूप में हुई।

प्रत्क्षदर्शियों ने जीआरपी प्रभारी को बताया कि विक्रम गुल्ला पल्ली अपनी कार से जक्शन पहुंचे। कार को पार्किंग में खड़ा कर साइकिल स्टैंड के निकट खुले रास्ते से प्लेटफार्म फार्म संख्या 2/3 पर पहुंच गए और दिल्ली एण्ड की ओर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर शव की पहचान संभव हो सकी।

विक्रम रिफाइनरी के विधुत विभाग में सीनियर मेनेजर के पद पर थे। वह परिवार के साथ रिफाइनरी नगर मे रहते थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की वजह पारिवारिक कलह प्रतीत हो रही है। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की कार जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी मिली है। जांच के बाद ही सही तत्थों का पता चल सकेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर