कसौधन महासभा के होली मिलन में राजनीतिक एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कसौधन महासभा द्वारा स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में जिलाध्यक्ष  बृज किशोर कसौधन की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कसौधन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  पवन कसौधन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि वैश्य समाज की एकजुटता से ही हम राजनीतिक शक्ति प्राप्त कर सकते हैं जो समाज के विकास की पंूजी है। कहा कि जब वैश्य समाज संगठित रहेगा तभी राजनीतिक भागीदारी बढ पायेगी। बिना राजनीतिक भागीदारी के समाज का समग्र विकास संभव नही है।
होली मिलन समारोह में जनपद के सभी बाजारों, कस्बों एवं गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ, मऊ, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, लखनऊ, रायबरेली आदि अनेक जनपदों से वैश्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। कार्यक्रम में जायसवाल, मोदनवाल, साहू, स्वर्णकार, कमलापुरी, दोसर वैश्य, भूज, चौरसिया, बरनवाल सहित वैश्य समाज के विभिन्न जातियों, उप जातियों के लोगों ने परस्पर एकजुटता और सक्रिय राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया।
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन साहू, माधव प्रसाद मद्धेशिया, सुनील रौनियार, कुन्दनलाल वर्मा, ऋषभ गुप्ता, दिलीप कसौधन, राजेन्द्र कसौधन, राजेश कसौधन, सुभाष अग्रहरि, शिवाजी मोदनवाल, आनन्द कसौधन, धु्रव कसौधन, राम गोपाल, अमीर चंद गुप्ता, सुनील कसौधन, आदर्श कसौधन, मनोज, हिमांशु कसौधन, शिवम, बब्लू, मोहित, अंकुर, विकास, जगन्नाथ प्रसाद, मुन्ना, बंशीलाल, विकास, सत्य प्रकाश, रामकुमार, राम विलास, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन कसौधन, संघ मित्रा, सरोज, बीना, संध्या, श्रद्धा, सुमन, पूजा, विजय लक्ष्मी, मंजू, रानी, गीता, शशि प्रभा, शिल्पी, अर्चना, सुनीता के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर