Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गोदाम में आग लगने से लाखों रूपये की सामग्री जलकर नष्ट

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार 27 मार्च की रात्रि लगभग 11.50 बजे बस्ती सदर विकास खण्ड के गोटवा बाजार स्थित आर.जी.एस. टेडर्स के गोदाम में अचानक आग लग जाने से लगभग 85 लाख रूपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। लोगों के सूचना देने पर प्रोपराइटर राधेश्याम चौधरी मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के लिये सबके साथ मिलकर कोशिश की। मौके पर पहुंचे तीन फायर बिग्रेड लम्बे समय तक आग को बुझा पाने में विफल रहे। सोमवार की दोपहर तक सामग्री रह-रह कर जलती रही। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
प्रोपराइटर राधेश्याम चौधरी ने बताया कि आर.जी.एस. टेडर्स के गोदाम में रखा घी, रिफाइन, मैदा, पैकिंग सामग्री आदि जलकर नष्ट हो गया। बेकरी के लिये सामग्री को गोदाम में रखा जाता है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।