मनीष गुप्ता हत्याकांड: मनीष के हत्यारे इंस्पेक्टर जेएन सिंह के अवैध मकान पर चला योगी का बुलडोजर

मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह के मकान पर बुलडोजर चलने से मीनाक्षी गुप्ता ने जाहिर की थोड़ी संतुष्टि

कबीर बस्ती न्यूज:

कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह के मकान पर बुलडोजर चलने से मीनाक्षी गुप्ता ने संतुष्टि जाहिर की है। मीनाक्षी ने कहा, खाकीधारी के मकान पर बुलडोजर चलने का मतलब है कि कानून का राज है। मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके साथ आम अपराधी जैसा ही सुलूक किया जाएगा।

यह भी बोलीं कि असल न्याय तभी मिलेगा, जब सभी आरोपियों को कड़ी सजा होगी। बर्रा निवासी मनीष गुप्ता 27 सितंबर 2021 को गोरखपुर स्थित एक होटल में ठहरे थे। पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर वसूली के फेर में मनीष की हत्या कर दी थी।

मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत छह पुलिसकर्मी जेल में बंद हैं। दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। इस बीच रविवार को लखनऊ स्थित जेएन सिंह के मकान पर बुलडोजर चला। जांच में अवैध रूप से मकान के निर्माण की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।

मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि पूरे केस में अब तक की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, जो भी मांग उन्होंने सीएम से की थी, वह पूरी की गई। मीनाक्षी बोलीं कि मकान तोड़ने से उनको सीधे तौर पर इंसाफ नहीं मिलने जा रहा है, लेकिन अपराधियों पर ये एक तरह की बड़ी चोट है। जब कोर्ट आरोपियों को सख्त सजा सुनाएगी, तभी दिल को ठंडक पहुंचेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर