बस्ती: मैट्रीमोनियल साइट पर आई0डी0 बनाकर 200 लडकियों से ठगी करने वाला मास्टर माइंड मुन्ना भाई गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने मैट्रीमोनियल साइट पर आई0डी0 बनाकर देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 200 भोली भाली लडकियों से शादी का झांसा देकर तथा उनसे ज्योतिष पूजा कराने के नाम पर लाखो रुपयों की ठगी करने वाले अभियुक्त तरुन कुमार पुत्र रामगोपाल सिंह नि0 गली-03, राकेश मार्ग थाना सिहानी जनपद गाजियाबाद को दिनांक 03.04.2022 को मॉर्डन टाउन हॉलतहसील गली जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार कर कर न्यायालय रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 05/02/2022 को जनपद बस्ती की पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया कि मैट्रिमोनियल साइट shadi.com पर मिलने के बाद शादी का झांसा देकर एवं ज्योतिष पूजा करवाने के नाम पर तरुन कुमार पुत्र अज्ञात नि0 गाजियाबाद जिला गाजियाबाद द्वारा आवेदिका  से 85600 रू0 ठगी कर ली गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0स0- 86/2022 धारा 419, 420, भा0द0वि0 बनाम तरुन कुमार पुत्र अज्ञात नि0 गाजियाबाद जिला गाजियाबाद पंजीकृत कर थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही थी ।

पूछताछ मे आरोपी ने उगला सच,सभी रहे हैरान

अभियुक्त तरुन कुमार पुत्र रामगोपाल सिंह नि0 गली-03, राकेश मार्ग थाना सिहानी जनपद गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर रूपये कमाने की लालच में मैट्रिमोनियल साइट shadi.com पर आई0डी0 बना ली थी। जिस पर मैने अपने आप को एक ज्योतिषी बताया था । उस आई0डी0 से मैने देश के विभिन्न राज्यों की रहने वाली भोली भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनसे बात कर खुद की शादी की बात करता था। कुछ दिन बात करने के बाद उन्हे  कुण्डली दोष दूर करवाने के नाम पर उन लड़कियों से रूपयों को अपने बैंक खाते में मंगा लेता था। जब लड़कियां पैसा देना बंद कर देती थीं तो अपने वाट्सऐप पर अपनी मृत फोटो लगाकर अपने आप को मृत घोषित कर लेता था। उसके बाद से लड़कियां ये समझती थीं की मेरी मृत्यु हो चुकी है और मै हर बार बच जाता था। इस तरीके से मैने देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 200 लड़कियों से लाखों रूपये ठगे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर