मेरठ 5 करोड के मीट बरामदगी प्रकरण: पुलिस जल्द ही कर सकती है पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार

हाजी याकूब कुरैशी और उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज का गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में जुटी पुलिस
कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ: पुलिस हाजी याकूब कुरैशी और उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज का गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में जुटी है। पुलिस का दावा है कि गुरुवार को कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी। मुकदमे में याकूब की मीट फैक्टरी के मैनेजर मोहित त्यागी का नाम भी शामिल कर लिया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मैनेजर मोहित त्यागी की भी घेराबंदी शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी और हॉस्पिटल में सील लगाने बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस जल्द ही पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर सकती है।

पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब और उसका परिवार फरार चल रहा है। चर्चा है कि याकूब फैमिली कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में लगी हुई है। शायद यहीं वजह है कि याकूब ने पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। बताया गया कि अभी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी याकूब पक्ष ने नहीं लगाई है।

याकूब कुरैशी और उसके परिवार समेत नामजद 14 लोगों के खिलाफ किठौर पुलिस ने विवेचना में पहला पर्चा काट दिया है। जिसमें घटनास्थल पर मिले मीट फैक्टरी में सभी सबूतों का जिक्र किया गया है। यह फैक्टरी अवैध तरीके से चल रही थी, इसको पुलिस ने लिखा-पढ़ी में कर दिया है।

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। मेरठ में बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के हापुड़ रोड पर बने माय सिटी हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जावेद हुसैन एवं डॉक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से नौचंदी थाने से पुलिस फोर्स को साथ भेजा गया था। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।  इससे पहले पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने फैक्टरी से पांच करोड़ रुपये का मीट बरामद किया था। पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार की थी।

एसपी देहात का कहना है कि विवेचना में याकूब के अवैध धंधे की परतें दर परतें खुल जाएंगी। सर्विलांस से भी कई मोबाइल नंबरों की डिटेल मांगी गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर