Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गिरिराज परिक्रमा करने आयी किशोरी से मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गया जेल

कबीर बस्ती न्यूज:

गोवर्धन: परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आयी किशोरी के साथ मंदिर के पुजारी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पंजाब के जालंधर से एक किशोरी (16) अपने भाई और मां के साथ गोवर्धन गिरिराजजी की परिक्रमा करने आई थी। रात होने पर परिक्रमा मार्ग में पूंछरी लौठा मंदिर में विश्राम के लिए रुक गए। आरोप है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ ने उन्हें मंदिर पड़े तखत पर सुला दिया। मां भाई और किशोरी सो गए। आरोपी है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ निवासी मथुरा ने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी राजस्थान के डीग सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

एसएचओ सदर थाना डीग, भरतपुर गणपत लाल ने बताया कि किशोरी पंजाब के जालंधर से अपनी मां और भाई के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। रात में पूंछरी लौठा पर विश्राम के लिए रुके थे। पुजारी संदल नाथ ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुजारी संदल नाथ को जेल भेज दिया है।