आगरा: युवती को फंसाने के लिए युवक ने रचा षडयंत्र,पहुंच गया जेल

कबीर बस्ती न्यूज:

आगरा :आगरा में युवती के परिजनों को फंसाने के लिए एक युवक ने अपने अपहरण की कहानी रच डाली। पुलिस की जांच में उसके खेल का पर्दाफाश हो गया। युवती ने भी उसके खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का रहने वाला सागर उर्फ तौहीद 25 मार्च को लापता हुआ था। उसका ऑटो घर के पास खड़ा मिला था। उसकी चप्पलें पास में पड़ी थीं। मामले की जानकारी पर परिजन थाने पहुंचे थे। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी।

एक युवती के परिजनों के खिलाफ शिकायत की। बाद में युवती भी लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। सागर राजस्थान में छिपा हुआ था। पुलिस उस तक पहुंच गई। थाना एत्माददौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि विवेचना में पता चला कि आरोपी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनानी की योजना बनाई थी। मगर, सफल नहीं हो सका। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन