Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्कूल चलो रैली निकालकर दिया संदेश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संदेश लेकर स्कूल चलो रैली निकाली गई। सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय पड़रिया दत्तू में रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से चलकर परसा पुरई गांव होते हुये पुनः विद्यालय पहुंची।
प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने अभिभावकांें का आवाहन किया कि  वे अपने पाल्यों का नाम परिषदीय विद्यालय में लिखवायें, यहां योग्य और प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा शिक्षा देने के साथ ही उन्हें नवोदय विद्यालय एवं विद्या ज्ञान विद्यालयों में प्रवेश की तैयारियां करायी जाती है। बताया कि विद्यालय में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जा रही है और अभिभावकों पर कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता। उनके पाल्यों को सरकार की ओर से निःशुल्क किताब, गणवेश, जूता, मोजा, स्वेटर आदि भी उपलब्ध कराया जाता है।
स्कूल चलो रैली में मुख्य रूप से मुनिराम, प्रशान्त कुमार, राजकुमार वर्मा, निषाद इन्द्रजीत, त्रिभुवन नारायण, शकील अहमद खान के साथ ही ग्राम प्रधान  शिवेन्द्र कुमार एवं अभिभावक गंगाराम, राम प्रकाश आदि के साथ ही  छात्र शामिल रहे।