Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अग्निकाण्ड से बचाव को लेकर एडीएम ने जारी की एडवाइजरी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: तेजी से बढ़ रही गर्मी एवं सम्भावित अग्निकाण्ड से बचाव को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अभय कुमार मिश्र ने एडवाइजरी, हीटवेव एवं लू प्रबन्ध योजना जारी किया है।
उक्त मौके पर जनपद में तैनात आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने लू एवं हीटवेव से बचाव के टिप्स देते हुए आपदा से बचाव हेतु सचेत किया गया। उन्होने कहा कि गर्मी के दिनों में तेज पछुआ हवा चलने के कारण अग्निकाण्ड में बढ़ोत्तरी होती है जिससे घर, खेत, खलिहान, जान-माल एवं पशु को क्षति पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण बस्ती इन संभावित घटनाओं से होने वाली क्षति को कम करने हेतु उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया ‘‘क्या करें क्या न करें’’ द्वारा समस्त तहसीलों एवं ब्लाकों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से अनुरोध किया कि वे शीतल प्याऊ एवं पशु पक्षी हेतु स्वच्छ जल उपलब्ध करायें एवं लू एवं हीटवेव से सम्बन्धी समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क स्थापित करें।