पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्स सर्विस सेन्टर का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । गुरूवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कोतवाली के निकट ऑन लाइन एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्स सर्विस सेन्टर का उद्घाटन किया। कहा कि समय के साथ बचत और आर्थिक सुरक्षा की तकनीक और पद्धतियां बदल रही है। हमें पूरी सतकर्ता के साथ ही अपने पूंजी का निवेश सही स्थान पर करना चाहिये जिससे वे सुरक्षित रहे।
एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्स के महेन्द्र तोलानी ने बताया कि इस सर्विस सेन्टर पर लाइफ, वाहन और स्वास्थ्य बीमा की सुविधायें एक ही काउन्टर पर उपलब्ध होंगी। उपभोक्ताओं को इन सेवाओं के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि एसबीआई अब बैंकिग के साथ ही इससे जुड़े अनेक क्षेत्रों विशेषकर बीमा में तेजी से कदम बढा रही है। शाखा ्रप्रबंधक शिवांशु यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक दिलीप चौधरी, विजनेस मैनेजर दिनेश चौधरी, टेली हेड सुजीत श्रीवास्तव, जूली जायसवाल, प्रीती श्रीवास्तव, विजय कुमार, अभिषेक, बाबी जायसवाल, स्वीटी कुमारी, सुमन गुप्ता, नीरज पाण्डेय, विकास कुमार आदि ने उपस्थित उपभोक्ताओं को सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल सत्तार, ज्ञानी नागबंशी, दिवाकर चौधरी, महेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर