फर्रुखाबाद: सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कबीर बस्ती न्यूज:

फर्रुखाबाद: जिले में भीषण सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जनपद मैनपुरी थाना कुर्रा के गांव मकियानी निवासी बलराम (38) बाइक से अपनी ससुराल जनपद हरदोई के सवायजपुर से वापस घर जा रहा था। उसके साथ पत्नी वंदना (35), पुत्री मोहिनी (4), पुत्र कर्तिक (2) भी बाइक पर सवार था। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वह अपनी जीप से चारों को सीएचसी लेकर जा रहे थे। तभी मदनपुर बाजार में चौकी इंचार्ज की जीप खराब हो गई। चौकी इंचार्ज जीप को धक्का देकर चालू कराने का प्रयास करते रहे। पर वह स्टार्ट नहीं हुई। इससे आधा घंटे तक सभी घायल जीप में तड़पते रहे। बाद में सभी घायलों को टेंपो से सीएचसी भेजा गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने वंदना व मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। बलराम की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया। डॉक्टर सैफई भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन करते रहे। पर फोन नहीं लगा। फोन लगने पर करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस सीएचसी पहुंची तब बलराम को एंबुलेंस लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने बलराम को भी मृत घोषित कर दिया। बलराम के परिजनों को सूचना दी गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलराम का हेलमेट टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई थीं। चालक बस छोड़कर भाग गया। सवारियां दूसरी बस से गईं। कार्तिक को सीएचसी में गांव मुरान निवासी रिश्तेदार घर लेकर चले गए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर