Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

 अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशसन का चुनाव, प्रमेन्द्र अध्यक्ष, वैभव महासचिव बने

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती । रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशसन कार्यकारिणी के  पदाधिकारियांें का चुनाव प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय की देख रेख में गिदही पावर हाउस के निकट स्थित एक मेडिकल सेन्टर पर सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से प्रमेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष, कृष्ण मोहन यादव जिला उपाध्यक्ष, वैभव श्रीवास्तव महासचिव, फारूक अब्दुल्ला, सिद्धार्थ सिंह सचिव, सलाहुद्दीन वरिष्ठ सलाहकार, अजय चौधरी कोषाध्यक्ष और धर्मनाथ, सलीम मीडिया प्रभारी चुने गये।
पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय ने कहा कि एसोसिएशन फार्मासिस्टों के हितों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा, पूरा प्रयास होगा कि नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लायी जाय और फार्मासिस्टों के रिक्त पद भरे जांय। उन्होने अधिकार हासिल करने के लिये एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया। कहा कि बिना लाइसेंस और फार्मासिट के चलने वाले मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई के लिये शीघ्र प्रयास किये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राम औतार, अनूप चौरसिया, प्रभूनाथ, सलमान, अमन गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय आदि एसोसिएशन सदस्य एवं फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।