स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया मशरूम उत्पादन की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सोमवार को संतकबीर नगर जनपद के विकासखंड पौली के ग्राम माडपौना में नाबार्ड लखनऊ के सहयोग से ग्रामीण विकास सेवा समिति बस्ती द्वारा उद्यम विकास कार्यक्रम एमईडीपी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के डी. डी. एम. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ।  उन्होंने बताया कि समूह की महिलाये प्रशिक्षण लेकर कम आमदनी में मशरूम का कार्य घर से ही कर सकती है जिसके लिए सरकार की बिभिन्न योजनाओ का लाभ ले सकती है ।
भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय सलाहकार  पी.पी. पाण्डेय ने प्रशिक्षण के दौरान स्वंय सहायता की महिलाओ को वित्तीय लेन देन के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।  15 दिवसीय कार्यक्रम के प्रशिक्षक  डॉ मनोज द्वारा मशरूम उत्पादन के बारे में मशरूम की विभिन्न प्रजातियों को मौसम के अनुसार उगाने तथा  बारे में विस्तृत जानकारी दी ।  प्रशिक्षणार्थियों को न केवल मशरूम उत्पादन या उत्पाद बनाने तक ही सीमित रहना होगा बल्कि उनके विपणन की भी उचित व्यवस्था की जाएगी । डॉ कुमार ने बताया कि मशरुम ऋतु परिवर्तन के साथ-साथ अलग-अलग तापमान के अनुसार विभिन्न प्रजातियों का चयन कर वर्ष भर उत्पादन कर सकते हैं द्य ठंडक में मुख्यतः बटन मशरूम का उत्पादन किया जाता है इसके अतिरिक्त गर्मी में दूधिया या पराली मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है ।
ग्रामीण विकास सेवा समिति के जन पैरवी अधिकारी पंकज यादव द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न  स्कीमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहायता हेतु योजनाएं संचालित कर रही हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन के समय समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रशिक्षण उपरांत मशरूम उत्पादन करने का संकल्प लिया ।
प्रशिक्षण के दौरान संध्या , अजोरा देवी, सुभावती देवी, सुमित्रा देवी आदि समूह की महिलाये उपस्थित रही ।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर