Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पर्यटन विकास को गति देने जिला स्तरीय पर्यटन समिति का गठन


बलौदाबाजार।12 अक्टूबर 2020/ जिले में पर्यटन विकास संबंधी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। पन्द्रह सदस्यीय समिति में सदस्य के रूप में स्थानीय विधायक या उनके प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, ईई पीडब्ल्यूडी, क्रेडा के जिला अधिकारी, पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि, ईई जल संसाधन विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी,ग्रामोद्योग विभाग के जिला अधिकारी, ट्रेवल आॅपरेटर संगठन के प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र वर्मा और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि श्री मोहन राय शामिल किये गये हैं। जिला स्तरीय समिति प्रमुख रूप से जिले में पर्यटन की दृष्टि से संभावित स्थलों, उत्पादों का चिन्हांकन एवं राज्य सरकार को अनुशंसा करेगी। जिला स्तरीय विभिन्न मदों में आवंटित राशि के अंतर्गत मास्टर प्लान, डीपीआर और संकल्पना प्रतिवेदन तैयार करने में सहयोग, पर्यटन स्थलों एवं उत्पाद की निगरानी, पर्यटन गतिविधियों में संलग्न स्थानीय युवाओं को कौशल विकास की सुविधा और स्थानीय परम्परागत हाथकरघा एवं हस्तशिल्प कला को चिन्हित कर उनके प्रदर्शन एवं विक्रय को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का काम करेगी।