जागरूकता गोष्ठी में दिया जानकारी, रोटरी क्लब ग्रेटर चला रहा है अभियान

दस्तक अभियान, मातृ शिशु सुरक्षा पर परिचर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रोटरी क्लब ग्रेटर बस्ती द्वारा गुरूवार को डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार में संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम तथा परिचर्चा का आयोजन किया गया।
संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के बारे में जिला मलेरिया अधिकारी आई.एम. अंसारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि दस्तक अभियान की कड़ी में घर-घर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दिशा में सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिये।
मातृ शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार  हुसेन ने कहा कि माता का दूध बच्चों के लिये सर्वोत्तम है। मातायें  अपना दूध बच्चों को अवश्य पिलायें, इससे बच्चे निरोग रहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये रोटरी क्लब ग्रेटर के उपाध्यक्ष एवं जिला आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। लोगों को साफ-सफाई  पर विशेष ध्यान देना चाहिये। अपने आस पास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता के लिये निजी स्तर पर अभियान चलायें।
रोटरी क्लब ग्रेटर बस्ती के अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय ने कहा कि क्लब की ओर से जागरूकता के अनेक कार्यक्रम समय-समय पर चलाये जाते हैं। विशेषकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य करने के साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता की जा रही है।
डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की प्रवक्ता अंशिता गुप्ता ने कहा कि स्तन पान अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य पवन गुप्ता, विशाल मौर्य, घनश्याम यादव, आकाश मौर्य, विनोद चौधरी, शिवा उपाध्याय, ओपी वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, विनोद  चौधरी के साथ ही अनेक मेडिकल छात्र और रोटरेयिन मुनुरूद्दीन , अच्युत अग्रवाल आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर