Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बताये गये छात्राओं को केक बनाने और शारीरिक रूप से फिट रखने के तरीके

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से राजकीय कन्या इण्टर कालेज में छात्राओं को केक बनाने और शारीरिक रूप से फिट रखने के तरीके बताये गये। अध्यक्षा आशा अग्रवाल ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को व्यवसायिक व शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। आजकल विभिन्न अवसरों पर केक काटने का चलन है, छात्राओं के अंदर ये हुनर उनमे आत्मनिर्भरता का भाव भरेगा।

इसके साथ ही योगा की क्लास न केवल उन्हे शारीरिक रूप से फिट रखेगी बल्कि वे आत्मरक्षा में भी निपुण होंगी। सन्नो दूबे ने छात्राओं को योगा सिखाया, कहा खुद को फिट रखने के लिये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। राजकी कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर रिंकी सावलानी, कमल गाडिया, तूलिका अग्रवाल, दीपा खण्डेलवाल, चंदा डिडवानिया आदि का योगदान रहा।