गीतों के साथ निकली स्कूल चलो अभियान रैली

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शुक्रवार को  विकास क्षेत्र हर्रैया में स्थित न्याय पंचायत हर्रैया घाट के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय से न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों द्वारा संयुक्त रुप से स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन रैली निकाली गई । खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली में उपस्थित बच्चों ने अग्रिम पंक्ति में आकर्षक बैनर, नारे लिखे स्लोगन लेकर तथा भावपूर्ण गीत के माध्यम से स्कूल में नामांकन तथा परिषदीय स्कूलों में मिल रहे निरूशुल्क सुविधाओं के बारे में सबको जागरूक किया । शिक्षकों ने इस अवसर पर शिक्षक संकुल की बैठक कर परिवार सर्वेक्षण, एसएमसी प्रशिक्षण, छात्र उपस्थित ,नवीन नामांकन, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को बंद करने का नोटिस, निपुण भारत अभियान, शिक्षक डायरी ,शिक्षण योजना, क्यूआर कोड एवं प्रिंट रिच मटेरियल से शिक्षण, प्रेरणा सूची ,प्रेरणा तालिका ,कंपोजिट ग्रांट तथा स्पोर्ट ग्राउंड के आय-व्यय संबंधी कार्य पर  चर्चा किया गया ।
इस अवसर पर गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, उमेश सिंह, संदीप सिंह,सुनील बौद्ध , डा.योगेश कुमार सिंह,सुधा श्रीवास्तव, निरूपमा तिवारी, चंदा रानी ,पवन वर्मा, चंद्रमौलि, गायत्री देवी, राकेश श्रीवास्तव, चिन्मय राय, श्रवण कुमार, मीरा चौधरी , साहिबा, सुधा, वन्दना, दिवाकर रंजन ओझा, दुर्गा प्रसाद, मंजू रानी, राम सागर,दीपक श्रीवास्तव सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे ।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन