Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पोर्टल पर लम्बित लगभग 199 मामलें त्वरित निस्तारण का निर्देश

                               मजिस्टेªटिएल जॉच के लम्बित प्रकरणों को अतिशीघ्र निपटाने का निर्देश
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने आईजीआरएस की समीक्षा कलेक्टेªट सभागार में की। समीक्षा में उन्होने पाया कि लगभग 199 मामलें पोर्टल पर लम्बित है। उक्त के संदर्भ में त्वरित निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होने बताया कि राजस्व/आराजी के मामलों में लेखपाल/टीम भौतिक सत्यापन की कार्यवाही/निस्तारण का फोटोग्राफ भी उच्चाधिकारी को उपलब्ध कराये।
उन्होने मजिस्टेªटिएल जॉच के लम्बित प्रकरणों को अतिशीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है। उन्होने जाति, आय प्रमाण पत्र तथा पारिवारिक हितलाभ के प्रकरण, हैसियत प्रमाण पत्र के संदर्भ में तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी।
अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित कर-करेत्तर की बैठक में गहन समीक्षा किया। उन्होने कहा कि स्टाम्प एंव निबंधन के संबंध में स्टाम्प आयुक्त मनोज शुक्ला को निर्देश दिया कि वार्षिक लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा कराये। स्टाम्प आयुक्त ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष में 11.5 प्रतिशत स्टाम्प के राजस्व में वृद्धि हुयी है।
अपर जिलाधिकारी ने आबकारी, राजस्व, खनन, विद्युत, नगर पंचायत/नगर पालिका, सम्भागीय परिवहन, मण्डी परिषद, खाद्य एवं सुरक्षा, बाट-माप, बिक्री कर, पीडब्ल्यूडी, श्रम एवं प्रवर्तन विभाग सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा किया। लक्ष्य प्राप्ति में पीछे रहे विभागों के अधिकारियों को शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए नये तरीके से योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्टेªट अमृतपाल कौर, सीआरओ नीता यादव,  डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, एसडीएम जी.के. झा, गुलाब चन्द्र, शैलेष दूबे, अतुल आनन्द, केशरीनन्दन, निखिलेश वर्मा, नवीन सिंह, अनिल राय, अरूण प्रकाश चौबे सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।