युवाओं के नेतृत्व में निकली स्कूल चलो रैली

गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले बच्चों को दिलाया शिक्षित होने का शपथ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। जिन्दगी के लिये कूड बीनकर परिवार की आर्थिक स्थिति में योगदान करने वाले बच्चे स्कूल जांय, पढे लिखे और देश के सुयोग्य नागरिक बने इस दिशा में उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल जारी है। ट्रस्ट अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे और उनके साथी बेलवाडाडी और कांशीराम स्थित डारीडीहा में प्रति रविवार को गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। अति गरीबों को कापी किताब व अन्य सहयोग भी दिया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को ‘ चलो चलें स्कूल, ‘सभी पढें, सभी बढे’ जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली कांशीराम आवास से चलकर डारीडीहा चौराहा होते हुये कांशीराम आवास पहुंची। यहां बच्चों को शिक्षित होने की शपथ दिलाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे ने बच्चों और अभिभावकों से कहा कि एक वक्त मत खाना, चाहे जितना संकट झेल लेना किन्तु अशिक्षित मत रहना। अज्ञानता, निरक्षरता एक सामाजिक अपराध की तरह है। बच्चों को आवाहन किया कि शासन स्तर पर बच्चों को प्राथमिक से जूनियर स्तर पर निःशुल्क शिक्षा, डेªस से लेकर मध्यान्ह भोजन तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका लाभ उठाना चाहिये।
स्कूल चलो जागरूकता रैली में मुख्य रूप से अभिषेक चौधरी, पुष्पांग, प्रशान्त, आशुतोष, उमंग, शिवम, अनुराग, रितीश शुक्ल, इन्द्रेशमणि त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन