स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर दिया संदेश भावपूर्ण गीत के माध्यम से किया प्रेरित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बुधवार को विकासखण्ड हर्रैया के न्याय पंचायत इन्दौली के समस्त विद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से बड़े धूमधाम से स्कूल चलो अभियान रैली प्रधानाध्यापक इश्तियाक अहमद खान के नेतृत्व में निकाली गई। रैली को ग्राम पंचायत अमारी के प्रधान प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह और एआरपी उमेश सिंह ने रवाना किया।
रैली में उपस्थित बच्चों ने अग्रिम पंक्ति में आकर्षक बैनर नारे लिखे स्लोगन लेकर तथा भावपूर्ण गीत के माध्यम से स्कूल में नामांकन तथा परिषदीय स्कूलों में मिल रही निरूशुल्क सुविधाओं के बारे में सबको अवगत कराया और जागरूक किया। शिक्षकों ने इस अवसर पर बैठक कर वर्तमान में विभाग द्वारा संचालित कार्य जैसे परिवार सर्वेक्षण, एसएमसी प्रशिक्षण, छात्र उपस्थिति, नवीन नामांकन, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को बंद करने का नोटिस, निपुण भारत अभियान, शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, क्यूआर कोड एवं प्रिंटरिच मटेरियल से शिक्षण, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, कंपोजिट ग्रांट, स्पोर्ट सामग्री क्रय के आय व्यय संबंधी कार्य पर चर्चा किया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय और मनोज मिश्र ने किया। इस दौरान नरेन्द्र पाण्डेय, अमरचन्द वर्मा, नईमुद्दीन, राम नगीना सिंह,कंचन वर्मा,प्रेम कुमार तिवारी, संजीव सिंह,चन्द्रशेखर ओझा,सतीश यादव, जयचन्द यादव, संजय सिंह,सूर्यमणि चतुर्वेदी, राजीव शुक्ल,शिव कुमार त्रिपाठी, मनोज वर्मा, शशिकान्त, सन्तोष कुमार,सरला देवी,विंध्यवासिनी, दिलीप,शमीम अंसारी,वन्दना, सुषमा, रीता देवी,राकेश वर्मा, दिवाकर विक्रम शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर