लखनऊ: मृतक महिला दरोगा के मोबाइल फोन कॉल की रिकार्डिंग से मिला सुराग, प्रेमी शिक्षक पहुंचा जेल

                                दरोगा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: अमेठी के गौरीगंज में महिला दरोगा की मौत के चौथे दिन पुलिस ने पिता की तहरीर पर दरोगा के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक (प्रेमी) पर दरोगा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक का चालान जिला एवं सत्र न्यायालय रायबरेली भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलौली गांव निवासी एडवोकेट मुन्नालाल यादव की पुत्री रश्मि यादव मोहनगंज थाने में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। 22 अप्रैल को रश्मि थाने से सटे फायर विभाग के भवन स्थित अपने आवास में पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटकी मिलीं थीं। बाद में अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजन पहले तो आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की बात कह रहे थे लेकिन पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव लेकर अपने पैतृक गांव मलौली चले गए। 24 अप्रैल को मामले ने तब तूल पकड़ा जब सपा मुखिया अखिलेश यादव रश्मि के घर मलौली पहुंच गए और सरकार पर आरोप मढ़ना शुरू कर दिया।

इस बीच पुलिस रश्मि के पिता मुन्नालाल के संपर्क में थी। सोमवार दोपहर बाद रश्मि के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। इसमें पिता ने कहा कि पुलिस में नौकरी पाने से पहले उनकी पुत्री रश्मि बहराइच जिले के एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका थी। स्कूल में तैनाती के दौरान ही उसकी जान-पहचान बहराइच डायट में तैनात अलीगढ़ निवासी शिक्षक सुरेंद्र सिंह से हो गई थी। उन्हीं संबंधों की वजह से दामाद राजेश यादव से बेटी का तलाक हो गया। आरोप है कि सुरेंद्र आए दिन उनकी बेटी को फोन पर बातचीत में तरह-तरह के आरोप लगाता रहता था। यही नहीं वह अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए परेशान भी करता था। जिससे क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने 22 अप्रैल को करीब साढ़े तीन बजे अपने सरकारी आवास पर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दाह संस्कार करने के बाद बेटी के मोबाइल में सुरेंद्र के बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनकर विश्वास हो गया कि सुरेंद्र सिंह के लगातार अपमानित करने की वजह से ही उनकी पुत्री ने आत्महत्या की।

पिता की तहरीर मिलते ही मोहनगंज एसएचओ अमर सिंह ने सुरेंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। मोहनगंज पुलिस ने सुरेंद्र को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
फोन कॉल की रिकार्डिंग से मिला सुराग
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि मृतक महिला दरोगा के मोबाइल फोन में सभी कॉल की रिकार्डिंग होती थी। कहा कि मौत के बाद उनके मोबाइल फोन को चेक किया गया तो मरने से पहले और मोबाइल द्वारा अंतिम फोन कॉल को खंगालना शुरू हुआ। अंतिम फोन कॉल की रिकार्डिंग सुनने के बाद उसी दिन स्पष्ट हो गया था कि रश्मि को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर