Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सीडीओ ने किया डिस्ट्रिक्ट प्लान कन्वर्जन्स कमेटी की समीक्षा, सीडीपीओ को चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कलेक्टेªट सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्लान कन्वर्जन्स कमेटी की बैठक की समीक्षा किया। समीक्षा में उन्होने पाया कि पोषण टैªकर पर फीड़िंग की स्थिति संतोषजनक नही है। उक्त के संदर्भ में संबंधित सीडीपीओ को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि आगमी 04 दिवस में पूर्णरूपेण फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि आगनबाड़ी केन्द्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष पोषण वाटिका की स्थापना भी शतप्रतिशत नही हुयी है। चिन्हित केन्द्रों पर सभी बाल विकास परियोजनाधिकारी पोषण वाटिका की स्थापना, खाद्यान्न वितरण, आधारभूत सुविधाए तथा बच्चों की वृद्धि की निगरानी, वजन माप की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि जनपद में 39 प्रतिशत बच्चें अण्डरवेट चिन्हित किए गये है। इनके पोषण में सुधार लाने हेतु आधारभूत सुविधाए योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है।
उन्होने बताया कि आगनबाड़ी केन्द्रों पर आज किशोरी दिवस के अवसर पर 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाले किशोरी बालिकाओं में सुपोषण हेतु खाद्यान्न, आयरन तथा फोलिक एसिड की गोली का वितरण कराया जा रहा है। आगामी 03 मई को वजन दिवस के अवसर पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों का वजन किया जायेंगा। 10 मई को अन्नप्रासन दिवस, 24 मई को गोदभराई दिवस तथा 31 मई को वॉश डे सभी केन्द्रों पर आयोजित किया जायेंगा।
बैठक में एसीएमओ डा. सी.के. वर्मा, मण्डल पोषण समन्वयक सुरेश तिवारी, जिला समन्वयक पंचायत राजाशेर सिंह, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा अमित शुक्ला, अपर संख्याधिकारी नागेन्द्र कुमार, सभी बाल विकास परियोजनाधिकारी उपस्थित रहें।